जामुड़िया: हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को विहंगम योग संस्थान, निंघा आश्रम द्वारा भव्य स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई. चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और श्वेत ध्वजा के साथ शामिल हुए. महिलाओं ने माथे पर पवित्र 'स्वर्वेद' ग्रंथ धारण कर पूरे निंघा क्षेत्र की परिक्रमा की.
शोभायात्रा के उपरांत आश्रम में दो कुंडीय विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ एवं वृहद भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.राष्ट्रीय प्रचारक आलोक साहा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मविद्या और स्वर्वेद के आध्यात्मिक ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाना है.
कार्यक्रम में स्वर्वेद की बांग्ला भाष्यकर्ता रीता साहा, संयोजक उमेश सिंह, ललन सिंह, भोला सिंह, अशोक सिंह, विकास कुमार, आदित्य विश्वकर्मा, गणेश बर्णवाल, श्यामसुंदर बर्णवाल, सुशीला देवी, राकेश शुक्ला, लालजी चौधरी और सीमा सिंह सहित सैकड़ों शिष्य उपस्थित रहे.यह आयोजन आध्यात्मिक विकास और विश्व शांति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.


0 टिप्पणियाँ