रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक मंडल तराशेंगे प्रतिभाएं



रानीगंज -रानीगंज के खेल प्रेमियों और उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक उत्साहजनक खबर है. औद्योगिक समूह श्याम मेटलिक्स की ओर से रॉबिन सेन स्टेडियम में एक अत्याधुनिक फुटबॉल अकादमी की शुरुआत की जा रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के 6 से 14 वर्ष तक के प्रतिभावान लड़के और लड़कियों को पेशेवर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है.

शुक्रवार को श्याम सेल गेस्ट हाउस में आयोजित एक भव्य संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई.इस अवसर पर भारतीय फुटबॉल के दिग्गज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दीपक मंडल विशेष रूप से उपस्थित थे. उनके साथ स्टेडियम कमेटी के सचिव विश्वनाथ बनर्जी भी मंच पर मौजूद रहे.


पंजीकरण और प्रशिक्षण का विवरण

दीपक मंडल ने बताया कि अकादमी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आगामी 22 तारीख से शुरू होगी. 6 से 14 वर्ष (लड़के और लड़कियां दोनों) तथा इच्छुक खिलाड़ी सुबह रॉबिन सेन स्टेडियम पहुँचकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. अकादमी में रेजिडेंशियल (आवासीय) और नॉन-रेजिडेंशियल (गैर-आवासीय) दोनों तरह के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी. प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन, दोपहर 3:00 बजे से दिया जाएगा.


कोलकाता प्रीमियर लीग पर नज़र

दीपक मंडल ने बताया कि अकादमी का लक्ष्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना भी है. दीपक मंडल ने खुलासा किया कि प्रबंधन इस साल से ही अपनी टीम को कोलकाता प्रीमियर लीग में उतारने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि यहाँ के युवाओं के खेल का स्तर इतना ऊंचा हो कि वे बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकें.यहाँ की टीम ने पहले भी कुछ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर दो खिताब जीते हैं, जिससे उनकी क्षमता का पता चलता है. उन्होंने कहा कि मैं पहले भी रानीगंज आता रहा हूँ, लेकिन जब मुझे पता चला कि श्याम मेटलिक्स बच्चों के लिए एक व्यवस्थित फुटबॉल अकादमी शुरू कर रहा है, तो मैंने सहर्ष इसके साथ जुड़ने का निर्णय लिया. सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से यहाँ के बच्चों के खेल में और निखार आएगा.


क्षेत्र में उत्साह का माहौल

विश्वनाथ बनर्जी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रॉबिन सेन स्टेडियम में इस तरह की अकादमी खुलने से रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.श्याम मेटलिक्स की इस सामाजिक पहल की खेल जगत में काफी सराहना हो रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद