रानीगंज में अग्निमित्रा पाल का 'पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई' अभियान: घर-घर जाकर साधा ममता सरकार पर निशाना



रानीगंज: आसनसोल दक्षिण की विधायक और भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल ने सोमवार को रानीगंज के नुतन एगारा क्षेत्र में अपने विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम 'पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई' के तहत स्थानीय निवासियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और राज्य की वर्तमान तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला.


विकास के नाम पर बंगाल पिछड़ा: अग्निमित्रा

जनसंपर्क के दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया की राज्य में उद्योगों की कमी के कारण शिक्षित और बेरोजगार युवकों को आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री महिलाओं को 'लक्ष्मी भंडार' के जरिए 1200-1500 रुपये देकर संतुष्ट करना चाहती हैं, जबकि हकीकत में उन्हें रोजगार और सुरक्षा की अधिक आवश्यकता है



कार्यशैली में बदलाव: बूथ स्तर पर जनसंपर्क

विधायक ने बताया कि पहले 'पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई' कार्यक्रम किसी एक बूथ पर बैठकर किया जाता था, लेकिन अब वे रणनीति बदलकर सीधे लोगों के दरवाजों तक पहुंच रही हैं. श्रीमती पाल ने कहा, टीएमसी के शासन में विपक्षी दलों के लिए काम करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम जनता के और करीब पहुंचने के लिए हर घर तक जा रहे हैं.

आगामी राजनीतिक भविष्य पर भरोसा जताते हुए अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि अगले दो महीनों में राज्य की तस्वीर बदलेगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार आएगी, जो क्षेत्र का वास्तविक विकास करेगी और युवाओं को उनके हक का रोजगार दिलाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात