ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ तृणमूल का हल्ला बोल: परीक्षाओं के बीच बिजली कटौती पर बिफरे साधन राय



जामुड़िया: ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया के निघा कोलियरी पीट पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक पीट सभा का आयोजन किया गया. इस सभा के माध्यम से टीएमसी नेतृत्व ने कोलियरी प्रबंधन के मनमाने रवैये और स्थानीय समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया.


माध्यमिक परीक्षा के समय बिजली काटना गलत: साधन राय

सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष साधन राय ने प्रबंधन पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में माध्यमिक की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में प्रबंधन द्वारा तानाशाही रुख अपनाते हुए बिजली काट दी जा रही है.इससे न केवल परीक्षार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी भारी असुविधा हो रही है.


साधन राय ने ईसीएल के नियमों का हवाला देते हुए कहा की ईसीएल की सीएसआर योजना के तहत खदान के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मुफ्त बिजली सेवा देने का प्रावधान है. प्रबंधन अब आर्थिक संकट का बहाना बनाकर लोगों का हक छीनने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.


सड़कों पर बहते पानी और जल संकट पर घेरा

बिजली के साथ-साथ जल निकासी और पेयजल की समस्या पर भी चर्चा की गई. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि खदान के अंदर से निकलने वाले पानी को प्रबंधन बेवजह सड़कों पर बहा रहा है, जिससे सड़कें जर्जर हो रही हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.मांग की गई कि इस पानी को बर्बाद करने के बजाय निघा इमली धावड़ा के लोगों को सप्लाई किया जाए ताकि क्षेत्र में गहराते जल संकट का समाधान हो सके.


इस पीट सभा के दौरान टीएमसी नेता सिंटू भुंइया वार्ड संख्या 10 की पार्षद उषा पासवान, वार्ड अध्यक्ष सुवर्ण चटराज और भोला पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित थे. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात