रानीगंज: औद्योगिक क्षेत्र रानीगंज में रविवार को 'सामाजिक सौहार्द' (सोशल हार्मनी) के संदेश के साथ 5 ,किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन किया गया.सामाजिक संस्था 'फिरे देखा प्रतीति' की ओर से आयोजित इस तीसरी वार्षिक मैराथन रेस में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
5 किलोमीटर का सफर और भारी उत्साह
यह 5 किलोमीटर लंबी मैराथन रेस रानीगंज के शिशु बागान मैदान के समीप से शुरू हुई.धावक नेताजी सुभाष बोस रोड, सी.आर. रोड, दाल पट्टी और इतवारी मोड़ होते हुए वापस शिशु बागान फुटबॉल मैदान पहुंचे, जहाँ रेस का समापन हुआ.इस प्रतियोगिता में कुल 487 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 366 पुरुष और 121 महिला धावक शामिल थे.
संस्था के अध्यक्ष डॉ. शुभ्रांशु सामंत, सलाहकार डॉ. अनिर्बान घोष और डॉ. अमृता घोष ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया.
विदेशी धावकों ने मारी बाजी
इस साल की मैराथन का मुख्य आकर्षण केन्या के चार धावक रहे, जो वर्तमान में स्टूडेंट वीजा पर दुर्गापुर में रहकर पढ़ाई कर रहे है.इन धावकों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया.पुरुष वर्ग में केन्या के जाफेट टू प्रथम स्थान पर रहे (इन्होंने रेस को मात्र 10 मिनट 12 सेकंड में पूरा किया), दूसरे स्थान पर रानीगंज के विक्की रवानी और तीसरे स्थान पर कृष्ण कुमार सिंह रहे.जबकि महिला वर्ग में केन्या की इड़ा जेरोटिक ने प्रथम और लिलियन जेपकम्बोई लेली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कोयलांचल की हर्षिका कुमारी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं.
संस्था के सचिव विश्वरूप मुखर्जी ने बताया कि उनके संगठन द्वारा यह लगातार तीसरा सफल आयोजन है। उन्होंने कहा की हर साल हम एक विशेष थीम पर दौड़ का आयोजन करते हैं. इस वर्ष की थीम 'सोशल हार्मनी' है, ताकि समाज में आपसी भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा मिले.
विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की गई जिसमें प्रथम पुरस्कार: ₹5,000,द्वितीय पुरस्कार: ₹3,000 तथा तृतीय पुरस्कार: ₹2,000 प्रदान की गई.
आयोजन को सफल बनाने में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, सचिव विश्वरूप मुखर्जी, डॉ. शुभांशु सामंत, डॉ. अनिर्बान घोष ,मैनाक संगठन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.




0 टिप्पणियाँ