मलय घटक ने किया जामुड़िया में ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन, बांटे सामाजिक सुरक्षा के लाभ



जामुड़िया- पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है.बुधवार को राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने जामुड़िया और आसपास के क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं. जहाँ एक ओर नई ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन हुआ, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई.



ईएसआई कार्डधारियों के लिए खुशखबरी: जामुड़िया में खुला नया केंद्र

बुधवार को जामुड़िया के भूत बंगला इलाके में श्रम मंत्री मलय घटक और स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से नई ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया. अब क्षेत्र के श्रमिकों को प्राथमिक उपचार, इंजेक्शन, सिक सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए आसनसोल या दुर्गापुर स्थित बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को उनके घर के नजदीक ही सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.


मलय घटक का वामपंथियों पर प्रहार: "14 साल में दिए 2000 करोड़"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला.उन्होंने कहा, "2011 तक राज्य में वामपंथियों का शासन था, लेकिन सामाजिक सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों को शायद ही कुछ मिलता था।.जब से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं, उन्होंने श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.पिछले 14 वर्षों में बंगाल के श्रमिकों को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा लाभ पहुंचाया गया है.


डिस्पेंसरी के उद्घाटन और लाभ वितरण समारोह के दौरान ईएसआई अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पंचायत सदस्य नथुनी दुसाध,-तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राना, सुब्रत अधिकारी, सुकुमार भट्टाचार्य सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रमिक और नागरिक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान