सीए विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण: किताबी ज्ञान के साथ सीखी व्यापार की व्यावहारिक बारीकियां



रानीगंज- 'बगरिया ए के एंड एसोसिएट्स' के प्रबंध साझेदार सीए अजय कुमार बगरिया के नेतृत्व में सीए आर्टिकल स्टूडेंट्स, कार्यालय टीम और सहायक कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय विशेष औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया. इस अनूठी पहल का उद्देश्य भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को वित्तीय लेन-देन और व्यावसायिक प्रक्रियाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू कराना था.



फैक्ट्रियों में जाकर समझा उत्पादन और लेखांकन का गणित

दो दिनों के इस दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विनिर्माण इकाइयों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से रेड ब्रिक्स एवं फ्लाई ऐश ब्रिक्स इकाइयां,राइस मिल और आटा-सूजी मिल,दुग्ध प्रसंस्करण इकाई,बाइंडिंग वायर एवं नेल्स निर्माण इकाई तथा बिस्कुट फैक्ट्री का परिदर्शन किया.

छात्रों ने इन इकाइयों में कच्चे माल की खरीद से लेकर उत्पादन प्रक्रिया, स्टॉक प्रबंधन, लागत संरचना और बिक्री प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. संबंधित इकाइयों के प्रबंधन ने छात्रों को जीएसटी अनुपालन, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट और आंतरिक नियंत्रण प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी.



व्यावसायिक दक्षता के लिए 'लाइव लर्निंग' जरूरी: सीए अजय बगरिया

इस अवसर पर सीए अजय कुमार बगरिया ने औद्योगिक प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, की जब विद्यार्थी किताबी सिद्धांतों को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों से जोड़ते हैं, तो उनकी विश्लेषण क्षमता और अधिक सशक्त होती है. लाइव वित्तीय लेन-देन और ऑडिटिंग की बारीकियों को प्रत्यक्ष देखना उनकी व्यावसायिक दक्षता के लिए अनिवार्य है.


गहन शैक्षणिक भ्रमण के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए मनोरंजन का भी प्रबंध किया गया. टीम ने आसनसोल सेंट्रम मॉल के नवनिर्मित गेमिंग ज़ोन में समय बिताया, जिससे दो दिनों की थकान के बाद आपसी संवाद और टीम बॉन्डिंग को बढ़ावा मिला.


विद्यार्थियों ने जताई खुशी

आर्टिकल छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीए सर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहा. इससे उन्हें ऑडिटिंग और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग की उन व्यावहारिक चुनौतियों को समझने का मौका मिला, जो केवल दफ्तर में बैठकर संभव नहीं थीं.यह कदम भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान