रानीगंज के अस्तित्व और सफाई पर 'चाय पे चर्चा': भाजपा ने नगर निगम को घेरा, खुद झाड़ू उठाने का लिया संकल्प



रानीगंज: भारतीय जनता पार्टी रानीगंज मंडल द्वारा शनिवार को शिशु बागान स्थित 'नन्हे चाय की दुकान' पर “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए. भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि रानीगंज एक ऐतिहासिक शहर है और इसके अस्तित्व से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा .


गंदगी के खिलाफ भाजपा का 'स्वच्छता' संकल्प

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने आसनसोल नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मियों की हालिया हड़ताल और उससे उत्पन्न गंदगी पर चिंता जताई. नेताओं ने कहा कि गंदगी का आलम यह है कि शहर के चारो और कचरों का अंबार लगी हुई है,कचरा हवा में उड़ती नजर आती है. नालियो का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ से प्रेरणा लेते हुए मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा की अगर नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता, तो भाजपा कार्यकर्ता स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर शहर की सफाई के लिए सड़कों पर उतरेंगे, हम शहर को गंदगी की मार झेलने के लिए अकेला नहीं छोड़ सकते.


नगर निगम और 'अड्डा' की नीतियों पर तीखा प्रहार

मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने रानीगंज को खाली कराए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इस शहर को किसी भी सूरत में मिटने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से कई अहम सवाल को उठाते हुए कहा कि धसान प्रभावित क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक क्यों लगाई गई है?


नगर निगम नए निर्माण के नक्शे पास करने और प्लानिंग देने में देरी क्यों कर रहा है? शहर की सबसे बड़ी समस्या विकराल ट्रैफिक जाम है, जिसका समाधान निकालने में प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है.इस संबंध में भाजपा ने 'अड्डा' के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर जवाब मांगा है.


'क्लीन रानीगंज' का लक्ष्य: भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ जंग

भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सड़कों की सफाई नहीं, बल्कि कर्मक्षेत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक तंत्र से भ्रष्टाचार को साफ करना भी है.भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं.


इस चाय पे चर्चा कार्यक्रम में शमशेर सिंह (मंडल अध्यक्ष),प्रोफेसर तुषार क्रांति बनर्जी,देव कुमार बोस,रवि केसरी (आसनसोल जिला कार्यकारिणी सदस्य),राधेशयाम भगत,मनोज ओझा,राजा भौमिक,मोनू वर्मा,राहुल वर्मा,राजू गोराई,विधान मंडल,पिंटू तर्वे सह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान