रानीगंज पुलिस द्वारा बांकुड़ा के कुख्यात 'सब्बल गिरोह' का पर्दाफाश, मालगाड़ी में छिपकर भाग रहे तीन गिरफ्तार



रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के गिरजापाड़ा के चांदमारी डांगा और हल्दी फैक्ट्री रोड इलाके में पिछले दिनों हुई सनसनीखेज चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए पुलिस ने एक अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने बांकुड़ा जिले के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है.


ऐसे गिरफ्त में आए शातिर अपराधी

 बीते 6 जनवरी 2026 को रानीगंज के गिरिजा पाड़ा क्षेत्र में मलय कर्मकार और विनोद कुमार झा के बंद घरों को निशाना बनाया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई टीम के सदस्य प्रीतम पाल और परवेज आलम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा शुरू किया.

मंगलवार रात जब पुलिस को इनके फिर से इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली, तो घेराबंदी की गई. आरोपी पुलिस को चकमा देकर अंडाल की ओर भाग निकले और वहां खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर छिप गए. हालांकि, पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और अंततः उन्हें बांकुड़ा के केठार डांगा (आश्रम पाड़ा) से दबोच लिया.



बरामदगी और आरोपियों का विवरण

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बांकुड़ा के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं . आरोपी शमीम मंडल (50 वर्ष),ताज मोहम्मद खान (50 वर्ष.तथा रफीक खान (50 वर्ष) है.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 50 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 500 ग्राम चांदी करीब 50 हजार रुपये नकदी के साथ, दो विशेष प्रकार के मुड़े हुए सब्बल, हथौड़ा, प्लास, संडासी और टेंसर पत्ती बरामद किए है.



मुड़े हुए सब्बलों का रहस्य

जांच में यह बात सामने आई कि यह गिरोह विशेष रूप से मुड़े हुए लोहे के सब्बलों का इस्तेमाल करता था. इन औजारों की बनावट ऐसी थी कि इनकी मदद से मजबूत से मजबूत लोहे और लकड़ी के दरवाजे व ताले पलक झपकते ही तोड़ दिए जाते थे.आरोपी बांकुड़ा से आकर रानीगंज में रेकी करते थे और खाली घरों को निशाना बनाकर वापस भाग जाते थे.


बुधवार को तीनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें आगे की पूछताछ और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. रानीगंज थाना के अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता टीमवर्क और तकनीकी सर्विलांस का परिणाम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर