विधानसभा चुनाव से पहले तालडांगरा विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक ‘चार्जशीट’ जारी की। इस मौके पर बीजेपी सांसद सौमित्र खां, बांकुड़ा सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
बीजेपी द्वारा जारी चार्जशीट में तालडांगरा क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर आरोप सामने लाए गए हैं। इनमें तालडांगरा के जंगल में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जिसमें तृणमूल कार्यकर्ता का नाम लिया गया है, के साथ-साथ
- तालडांगरा ग्रामीण अस्पताल की बदहाल स्थिति,
- पांचमुड़ा इलाके में आलू की खेती में किसानों को हुए नुकसान,
- अवैध मोरम (खनिज) तस्करी,
- नौकरी घोटाले
- जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।
चार्जशीट जारी करते हुए बीजेपी सांसद सौमित्र खां ने तालडांगरा की विधायक फाल्गुनी सिंहबाबू, जिला परिषद की सभाधिपति अनसूया राय और उनके पति, बांकुड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ताराशंकर राय पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि इन नेताओं की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति आखिर कैसे बनी, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।
वहीं, बीजेपी सांसद सौमित्र खां के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बांकुड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ताराशंकर राय ने कहा कि
“मैं उनके बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहता। हम एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनकी बातों का क्या महत्व है, यह विधानसभा चुनाव में ही साफ हो जाएगा।”
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तालडांगरा की राजनीति में चुनाव से पहले सियासी गर्मी साफ तौर पर बढ़ती दिखाई दे रही है।


0 टिप्पणियाँ