350 करोड़ बकाया, जल कल ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन; गर्मी में गहरा सकता है जल संकट



बांकुड़ा: अपनी 'रोजी-रोटी की रक्षा' के लिए 'ऑल बंगाल पी.एच.ई. कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन' के आह्वान पर बुधवार को बांकुड़ा जिला पीएचई (सिविल) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने जोरदार आंदोलन शुरू किया। संगठन के सदस्यों ने जिला जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग (PHE) के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया।



 ठेकेदारों का दावा है कि पिछले अगस्त महीने से उनका लगभग 350 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। ठेकेदारों ने कहा कि उन्होंने बाजार और बैंक से कर्ज लेकर 'जल जीवन मिशन' जैसी परियोजनाओं का काम जारी रखा, लेकिन अब उनके पास मजदूरों को वेतन देने के भी पैसे नहीं बचे हैं.भुगतान न होने की स्थिति में वे काम बंद करने को मजबूर हैं. संगठन ने आगाह किया है कि यदि यह गतिरोध जारी रहा, तो आगामी गर्मियों में पूरे जिले में पेयजल आपूर्ति पर इसका बुरा असर पड़ेगा.



विवाद का कारण: केंद्र-राज्य की खींचतान

विभाग के अधिकारी स्वपन कुमार सामूई ने बताया कि 'जल जीवन मिशन' केंद्र और राज्य की एक संयुक्त परियोजना है. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने अपने हिस्से का पैसा खर्च कर दिया है, लेकिन पिछले अक्टूबर से केंद्र सरकार द्वारा फंड जारी न किए जाने के कारण भुगतान में समस्या आ रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर