युवा चेतना और खेल का संगम: पिंटू 11 ने जीती डीवाईएफआई,एनएससी ट्रॉफी', रोमांचक मुकाबले में लगान 11 को दी मात



जामुड़िया: नॉर्थ सियारसोल कोलियरी मैदान में रविवार को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया जामुड़िया इकाई द्वारा आयोजित डीवाईएफआई एनएससी ट्रॉफी – सीजन 2' का समापन हुआ. दो दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खेल भावना और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला.12 टीमों के बीच चले कड़े संघर्ष के बाद पिंटू 11 ने खिताबी जीत हासिल की.


मैदान में उमड़ा जनसैलाब, पिंटू 11 बनी चैंपियन

टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला पिंटू 11 और लगान 11 के बीच खेला गया.रोमांच से भरे इस मैच में पिंटू 11 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया फाइनल मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर शॉट पर दर्शकों की तालियों से क्षेत्र गूंज उठा.


नकारात्मकता से दूर, अधिकारों की ओर बढ़ें युवा: कलीमुद्दीन अंसारी

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीटू के कुनुस्तोरिया एरिया कन्वेनर कलीमुद्दीन अंसारी ने कहा डीवाईएफआई केवल खेल आयोजित करने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं की शिक्षा, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला एक मजबूत मंच है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम युवाओं में एकता, अनुशासन और संघर्ष की भावना पैदा कर रहे हैं.


वहीं, डीवाईएफआई के पूर्व सचिव बुद्धदेव रजक और सीपीएम नेता दिलीप बाउरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को नशे और अन्य नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हैं.


टूर्नामेंट को सफल बनाने में डीवाईएफआई लोकल कमेटी के सचिव अरुणवा संतु मुखर्जी, सदस्य मोकर्रम अंसारी, महेंद्र गोप, विकास यादव, राधेश्याम केवट और भूषण कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को भव्य ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.


सामाजिक संदेश बना चर्चा का केंद्र

स्थानीय निवासियों का कहना है कि डीवाईएफआई द्वारा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे रचनात्मक कार्यों से युवाओं में नई चेतना और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है. यह टूर्नामेंट महज एक खेल प्रतियोगिता न रहकर युवा शक्ति और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान