द्वारकेश्वर नदी के तट पर 'मुड़ी मेले' की धूम, सदियों पुरानी परंपरा बनी जन-उत्सव



बांकुड़ा- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में रविवार को विश्व प्रसिद्ध और अनोखा 'मुड़ी मेला' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.द्वारकेश्वर नदी के रेतीले तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे, जहाँ नदी के पानी में मुड़ी भिगोकर एक साथ खाने की सौ साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया.

इस मेले की शुरुआत संजीवनी माता आश्रम में होने वाले हरिनाम संकीर्तन से जुड़ी है. पुराने समय में लोग जंगल के रास्ते घर लौटने के बजाय रात आश्रम में बिताते थे और सुबह नदी किनारे मूरी खाकर प्रस्थान करते थे. आज यही जरूरत एक बड़े उत्सव में बदल चुकी है.माघ महीने की चौथी तारीख को आयोजित होने वाले इस मेले में अब लोग मूरी के साथ चॉप, बेगुनी, घुगनी, नारियल के लड्डू और चनाचूर जैसे पकवानों का भी आनंद लेते हैं.




आठ से अस्सी तक, हर उम्र के लोग शामिल

मेले के संयोजक पार्थ चंद ने बताया कि केन्जाकुड़ा और आसपास के 20 गांवों सहित अन्य राज्यों से भी लोग यहाँ पहुँचते हैं. नदी किनारे रेत में गड्ढा खोदकर पानी निकालना और सामूहिक रूप से मुड़ी खाना इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता है. कड़ाके की ठंड के बीच धूप का आनंद लेते हुए परिवार और दोस्तों के साथ मुड़ी खाना एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान