डंपर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, भारी बवाल के बाद परिजनों को मिला मुआवजे का आश्वासन



जामुड़िया: जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के शेखपुर इलाके में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया. एक निजी कारखाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे श्रमिक पार्थ सारथी चटर्जी (41) को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद भड़के ग्रामीणों ने कारखाने में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया।


हादसे के बाद भड़का आक्रोश

मृतक पार्थ सारथी चटर्जी, इकड़ा के सार्थकपुर गांव के निवासी थे और सुपर स्मेल्टर कारखाने में कार्यरत थे. शुक्रवार शाम जब वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी राजारामडांगा मोड़ के पास एक डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने दो स्थानीय फैक्ट्रियों (सुपर स्मेल्टर और रेक आईसी) के गेट जाम कर दिए.ग्रामीणों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र में खराब सड़कों और ओवरलोड वाहनों की बेलगाम रफ्तार के कारण आए दिन निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.


कारखाने में तोड़फोड़ और पुलिस की कार्रवाई

आक्रोशित भीड़ ने आरएआईसी कारखाने के डंपर पर संदेह जताते हुए कारखाने के भीतर घुसकर तोड़फोड़ की.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामुड़िया थाने की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. देर रात तक इलाका तनावपूर्ण बना रहा और स्थानीय लोग मुआवजे व नौकरी की मांग पर अड़े रहे.


श्रमिक संगठन की पहल पर बना समझौता

शनिवार को इस मामले ने तब शांतिपूर्ण मोड़ लिया जब आईएनटीटीयूसी के नेतृत्व में कारखाना प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई.आईएन्टीटीयूसी ब्लॉक 1 अध्यक्ष अचिन्त्य मुखर्जी और शंकर यादव की उपस्थिति में हुए समझौते के अनुसार मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए ₹50,000 की तत्काल सहायता दी गई.परिवार को ₹9 लाख नगद मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.परिवार के एक सदस्य को कारखाने में स्थायी नौकरी प्रदान की जाएगी.


प्रशासन और संगठन की मौजूदगी

समझौता वार्ता के दौरान धनंजय मांझी, कारखाना अधिकारी और आईएनटीटीयूसी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे. अचिन्त्य मुखर्जी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और वाहनों की गति सीमा पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. मुआवजे की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता