शुशुनिया की तलहटी में 'खेरवाल तुखौ' की धूम, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे पर्यटक



बांकुड़ा: नव वर्ष के आगमन पर शमयिता मठ द्वारा शुशुनिया पहाड़ की तलहटी में स्थित शिउलीबोना गांव में 30वें आदिवासी लोकसंस्कृति मेले 'खेरवाल तुखौ' का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा और आधुनिकता के संगम वाले इस मेले में स्थानीय जनता और पर्यटकों का भारी उत्साह देखने को मिला।




 मेले का मुख्य केंद्र बिंदु आदिवासी नृत्य और गीत की प्रतियोगिताएं रहीं. पहाड़ घूमने आए सैलानियों ने भी इस मेले में शिरकत की। पर्यटकों का कहना था कि केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के साथ नए साल का स्वागत करना उनके लिए एक यादगार उपहार जैसा है. अपनी कला को प्रदर्शित करने का मंच पाकर आदिवासी कलाकार बेहद उत्साहित नजर आए.


शमयिता मठ की सचिव ऋषिऋद्धा अनाहता ने बताया कि यह मठ का एक वार्षिक आयोजन है। उन्होंने कहा कि मठ केवल सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष इन सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार