आईएनटीटीयूसी संबद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जामुड़िया में संपन्न; श्रमिक समस्याओं और 2026 चुनाव पर मंथन



जामुड़िया- आईएनटीटीयूसी से संबद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की एक बैठक रविवार को जामुड़िया के कुनुस्तोरिया क्षेत्रीय गेस्ट हाउस में आयोजित हुई. यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनौतियों का सामना करने की रणनीति बनाने पर केंद्रित थी.


बैठक की अध्यक्षता संगठन के महामंत्री और तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह ने की. इस दौरान ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए शाखा प्रतिनिधियों ने शिरकत की और प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की.


बैठक में जमीनी स्तर पर कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति बनाई गई. कोयला खदान श्रमिकों की विभिन्न कठिनाइयाँ और उनकी मांगों पर चर्चा की गई. राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर संगठन की भूमिका. वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की भावी रणनीति और कार्ययोजना.


ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए शाखा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के श्रमिकों से जुड़ी कठिनाइयों और प्रमुख मांगों को केंद्रीय समिति के समक्ष रखा.


संगठन के महामंत्री, विधायक हरेराम सिंह ने सभी शाखा प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने कोयला खदान श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की ओर से हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया.


अपने संबोधन में, हरेराम सिंह ने सभी प्रतिनिधियों से एकजुट होकर रहने और आने वाली सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का आह्वान किया. यह बैठक कोयला खदान क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच संगठन की पैठ और राजनीतिक तैयारी के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा