साहिबजादों की शहादत को समर्पित 10वां गुरमत चेतना विंटर कैंप शुरू, 300 से अधिक बच्चे ले रहे सिख विरासत की शिक्षा



जामुड़िया- गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन, पश्चिम बंगाल की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित 'दसवां गुरमत चेतना विंटर कैंप 2025' का रविवार को आगाज हुआ. गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा खालसा सिख संगत के प्रांगण में आयोजित इस चार दिवसीय शिविर के पहले ही दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया.


सिख संस्कृति और गुरुमुखी लिपि से जुड़ेंगे बच्चे

संगठन के सदस्य रविंद्र सिंह और मनजीत सिंह ने बताया कि यह कैंप 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा. कैंप का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को 'उड़ा-जुड़ा' (गुरुमुखी लिपि), गुरमत शिक्षा और अपनी गौरवशाली सिख विरासत से जोड़ना है. शिविर में गोविंद नगर के अलावा दुर्गापुर, कुमारडूबी, चितरंजन, जामुड़िया, श्रीपुर, आसनसोल, बर्नपुर और रेलपार जैसे सुदूर इलाकों से बच्चे शामिल हो रहे हैं.


मानवता का पाठ और नशे से दूरी का संकल्प

कैंप की रूपरेखा साझा करते हुए सतनाम सिंह और जसवंत सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य बच्चों को गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए मानवता के मार्ग पर चलाना है. हम चाहते हैं कि बच्चे गलत संगत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें. उन्होंने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए विशेष ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की गई है, जिसमें सिख संगत का भरपूर सहयोग मिल रहा है.


विशेष प्रशिक्षण: दस्तार कला और सिख इतिहास

इस वर्ष बच्चों को दस्तार (पगड़ी), दुमाला और पगड़ी बांधने की बारीकियां सिखाने के लिए इंटरनेशनल टर्बन कोच गुलाब सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं. वहीं, पंजाब से आए विद्वान गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और रनजोत सिंह बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास और उच्च नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं.


उत्साह का माहौल

कैंप के पहले दिन बच्चों में भारी उत्साह देखा गया धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. आयोजकों को उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में बच्चों की संख्या में और भी अधिक वृद्धि होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद