जामुड़िया में तीन आवारा कुत्तों पर क्रूर एसिड हमला



जामुड़िया: जामुड़िया बोरो एक के वार्ड नम्बर 5 इलाके में सोमवार रात हुई एक अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है.अज्ञात बदमाशों ने तीन आवारा कुत्तों पर क्रूरतापूर्वक एसिड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.इस जघन्य कृत्य की जानकारी पाकर वहां पहुंचे स्थानीय निवासियों ने बताया कि तीनों कुत्ते दर्द से बुरी तरह तड़प रहे थे और उनके शरीर के बड़े हिस्से एसिड से झुलस गए थे. इस हैवानियत भरी तस्वीर को देखकर स्थानीय निवासी सकते में आ गए.



स्थानीय लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना आसनसोल स्थित पशु कल्याण संगठन आयुदार को दी.

एनजीओ की टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर घायल कुत्तों को बचाया. टीम उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, संस्था ने जामुड़िया थाना में इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन