फिल्मी अंदाज़ में लाखों के सोने-चांदी की चोरी का पर्दाफाश, पूरे गैंग को पुलिस ने दबोचा




बांकुड़ा-बांकुड़ा जिले के बड़जोड़ा शहर में बीते मई महीने में रात के अंधेरे में ताले लगे पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए गए थे। इस घटना के बाद पीड़ितों ने बड़जोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही बांकुड़ा जिला पुलिस हरकत में आ गई। बड़जोड़ा थाना प्रभारी और उच्च पुलिस अधिकारियों ने मिलकर रणनीति बनाई और पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से जांच शुरू की।


लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने न केवल पूरे चोरी के गिरोह को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी हुए गहनों को भी बरामद करने में सफलता पाई।

इस मामले में संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों—साबिर शेख, जगदीश दास और छोटन पाल को बड़जोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लगभग 160 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए।


बांकुड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) सिद्धार्थ दर्जी ने बताया कि बड़जोड़ा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की जांच के दौरान बांकुड़ा सदर थाना अंतर्गत केठारडांगा से साबिर शेख उर्फ खोरू और जगदीश दास उर्फ लालू को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में शहर के आश्रमपाड़ा इलाके से छोटन पाल को पकड़ा गया।


इन तीनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद किए। पुलिस ने अदालत से उन्हें फिर से अपनी हिरासत में लेने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद