शुभदर्शिनी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, मृतक के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग



रानीगंज- रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शुभदर्शिनी अस्पताल में शुक्रवार के प्रातः एक सुरक्षा गार्ड की शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. शुक्रवार सुबह अस्पताल के अस्थायी सुरक्षा गार्ड आवास में 43 वर्षीय परान गोप का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. परान गोप, जो रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के काको डांगा के निवासी थे, गुरुवार रात ठेका कंपनी के माध्यम से अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थे.



शुक्रवार की सुबह जब अन्य सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे, तो उन्होंने परान गोप का शव लटका हुआ पाया. इसकी सूचना तत्काल अस्पताल अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.



शनिवार को परान गोप के परिजनों तथा काको डांगा ग्रामवासी ने अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में संदीप गोप कहा की मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की व्यवस्था करनी होगी. उनका दावा है कि सुरक्षा गार्ड की मौत अस्पताल में काम करने के दौरान हुई है, और भले ही मौत का रहस्य जांच के बाद सामने आए, अस्पताल अधिकारी इस घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने ही सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा के लिए तैनात किया था..इसलिए अस्पताल अधिकारियों को मुआवजा देना अनिवार्य है.


मृतक के परिजनों ने रानीगंज थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने इस घटना को हत्या करार दिया है और अप्रत्यक्ष रूप से अस्पताल अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी को भी जिम्मेदार ठहराया है.


प्रदर्शन के दौरान, अस्पताल अधिकारियों ने शनिवार को मृतक सुरक्षा गार्ड के परिवार के एक सदस्य को ठेका एजेंसी के माध्यम से नौकरी देने का वादा किया. हालांकि, उन्होंने किसी भी प्रकार का मुआवजा देने में असमर्थता जताई.इस बात को लेकर दोपहर से शाम छह बजे तक अस्पताल के गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा.


शाम 6 बजे तक अस्पताल अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने और सिर्फ नौकरी के आश्वासन पर, प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गोवाला समाज के राज्य अध्यक्ष नयन गोप, महिला नेत्री पिंकी गोप, भोलानाथ मंडल,अभिक कुमार,परिमल माजी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता