डीवाईएफआई का सम्मेलन: मीनाक्षी मुखर्जी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा



रानीगंज: डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के 24वें पश्चिम बर्धमान जिला सम्मेलन के समापन के बाद रानीगंज राजबाड़ी मोड़ पर एक विशाल रैली निकाली गई. रैली के बाद आयोजित जनसभा में डीवाईएफआई की राज्य सभापति मीनाक्षी मुखर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा



मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मीनाक्षी मुखर्जी ने दोनों सरकारों को जनविरोधी बताया और उन पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा, "ये सरकारें आम जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं। उनकी नीतियां सिर्फ कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं."



पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए शिक्षक नियुक्ति घोटाले का जिक्र करते हुए मुखर्जी ने कहा, "26,000 शिक्षकों की नौकरी का मामला और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लाशों की खरीद-बिक्री, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं पूरे देश ने देखी हैं." उन्होंने देशभर में बढ़ती बेरोजगारी को सबसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा, "जब देश में रोजगार की भारी कमी है, तब धार्मिक राजनीति को प्राथमिकता दी जा रही है. युद्ध के नाम पर आम लोगों को डराया जा रहा है, जबकि असली युद्ध बेरोजगारी और बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरू करने के लिए होना चाहिए."


कश्मीर में हुई हालिया हिंसक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखर्जी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की और सरकार से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मनरेगा योजना के बजट में कटौती का मुद्दा उठाया और कहा, "पहले 100 दिनों के काम के लिए 60,000 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे अब घटाकर सिर्फ 3,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो चिंताजनक है."


 राज्य सरकार पर निजी क्षेत्र के उद्योगों को बंद करने में सहयोग करने का आरोप लगाया और केंद्र सरकार की नीतियों के चलते कोयला उद्योग, चित्तरंजन लोकोमोटिव फैक्ट्री और रेल कारखानों पर मंडरा रहे खतरे को उजागर किया. उन्होंने इस औद्योगिक क्षेत्र को बचाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.


सम्मेलन में डीवाईएफआई के राज्य कमेटी के नेता ध्रुव दास, ध्रुव ज्योति साहा, वृंदावन दास और विक्टर आचार्य भी उपस्थित थे. ध्रुव दास ने जनसमस्याओं पर पार्टी के रुख को स्पष्ट किया.


मीनाक्षी मुखर्जी ने चित्तरंजन रेल इंजन कारखाने, हिंदुस्तान केबल्स और कुल्टी कारखाने के श्रमिकों के मुद्दों को भी उठाया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके हक का वेतन नहीं मिल रहा है और आउटसोर्सिंग के जरिए उनका शोषण किया जा रहा है. उन्होंने रानीगंज के बंगाल पेपर मिल के श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाई और कहा कि डीवाईएफआई का संघर्ष श्रमिकों के सर्वांगीण हितों की रक्षा के लिए जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता