चपुई में 350 साल पुरानी परंपरा ग्राम रक्षा काली पूजा, 5000 भक्तो ने दिया दंडी





रानीगंज: रानीगंज प्रखंड अंतर्गत चपुई गाँव में चैत्र महीने के तीसरे मंगलवार को परम्परा के अनुसार ग्राम रक्षा माँ काली की दो दिवसीय काली पूजा का आयोजन किया गया, यह पूजा लगभग 350 वर्षों से चली आ रही है. इस परंपरा के अनुसार, गाँव को हैजा  जैसी अन्य बीमारियों से बचाने के लिए माँ काली की विशेष पूजा की जाती रही है. इस अवसर पर, रानीगंज के नीमचा काली मंदिर से माँ काली की शिला मूर्ति को एक भव्य शोभा यात्रा के माध्यम से चपुई ग्राम काली मंदिर में लाई जाती है.



माँ काली की मूर्ति को विभिन्न आभूषणों और फूलों से सजाया जाता है. हज़ारों भक्त माँ का भव्य स्वागत करते हैं और भीषण गर्मी में भी अपनी आस्था प्रकट करते हैं. शोभा यात्रा में शामिल एक स्थानीय बुजुर्ग निवासी, बाबू राय ने बताया कि लगभग 350 वर्ष पूर्व ग्राम के बनर्जी परिवार के सदस्य स्थानीय काली पोखर  में स्नान करने के दौरान उनके पैर में एक  एक पत्थर से ठोकर लगी, दूसरे दिन भी स्नान करने के दौरान इस पत्थर से ठोकर  ठोकर लगी, उसी रात को  मां काली ने स्वप्न दिय कि तुम मुझे दो दिन से ठोकर मार रहे हो मैं ग्राम रक्षा काली हूं मुझे यहां से निकाल कर स्थापित करो एवं स्वप्न को सच मानते हुए बनर्जी परिवार ने इस पूजा यह पूजा आरंभ किया था एवं तब से यह पूजा  होते आ रही है .उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस काली पूजा के दौरान प्रथम दिन यानी मंगलवार को हजारों भक्तों ने मां काली को मंदिर में लाया  है. इस दौरान भक्त उपवास रहते हैं ,एवं लगभग 5 हजार भक्तो ने दंडी दिया . मां काली को लाने के पश्चात सर्वप्रथम बेल का शरबत ग्रहण  के बाद  भक्त भोजन करते हैं .दूसरे दिन दोपहर को पूजा के बाद पाठा बली दी जाती है ,एवं तत्पश्चात संध्या को पुनः मां काली को नीमचा ग्राम ले जाया जाता है. मां काली को लाने के दौरान 50 महिला ढोल बजाने वाली सहित लगभग 200 ढोल बजाने वाले मां काली को लेकर मंदिर में आए. एवं तीन दिवसीय यहां पर बांग्ला यात्रा का  अनुष्ठान की गई है. प्रत्येक वर्ष पूजा के दौरान चपुई कोलियरी को 1 दिन की छुट्टी भी श्रमिकों को दी जाती है. इस बार भी बुधवार को   श्रमिकों को छुट्टी दी गई है .


पाँच दिवसीय मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम

माँ काली के आगमन के अवसर पर सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है.मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई जाती हैं. मेला शनिवार तक चलता है, और इसमें दूर-दूर से भक्त भाग लेने आते हैं.


इस आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष परिमल मंडल, सचिव विभास बाउरी कोषाध्यक्ष मलय चटर्जी और अन्य सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


चपुई माँ काली की पूजा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की आस्था, संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा