जादवपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री पर हमले के विरोध में रानीगंज में टीएमसी का प्रदर्शन



रानीगंज: जादवपुर विश्वविद्यालय में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर हुए हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रानीगंज में विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर सभा आयोजित की, जिसमें रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा,रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पार्षद ज्योति सिंह,नेहा साव,शक्ति रुइदास,विक्टर बागची और अन्य टीएमसी नेता शामिल हुए.



 विधायक तापस बनर्जी ने जादवपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा की.उन्होंने कहा कि वामपंथी और अति-वामपंथी छात्र संगठनों ने जिस तरह से मंत्री पर हमला किया, वह निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन संगठनों ने राज्य को फिर से पीछे धकेलने की कोशिश की है.



 तापस बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से इन विचारधाराओं का विरोध करने का आग्रह किया.उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले लोग जादवपुर यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हैं, यह शर्म की बात है.


 छात्र संघ चुनाव के मुद्दे पर तापस बनर्जी ने कहा कि जब स्थिति अनुकूल होगी, तब चुनाव कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन