जामुड़िया- जामुड़िया शिक्षा चक्र दो के डाहुका फ्री प्राइमरी स्कूल में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब स्कूल के प्रधान शिक्षिका पर पहली कक्षा की छात्रा नूपुर बाउरी और उसकी दादी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया. नूपुर बाउरी, जो पिछले एक सप्ताह से बीमार थी, शनिवार अपनी दादी के साथ स्कूल आई.आरोप है कि स्कूल के प्रधान शिक्षक ने नूपुर की अनुपस्थिति को लेकर उसकी दादी और नूपुर के साथ दुर्व्यवहार किया.इससे नूपुर और उसकी दादी रोते हुए घर लौट आए.स्थानीय लोगों ने जब उनसे पूछताछ की, तो दादी ने उन्हें पूरी घटना बताई.घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल के सामने इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.सूचना मिलने पर जामुड़िया थाने की केंदा फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची.नूपुर की दादी ने बताया कि उनकी पोती बीमार थी, इसलिए वह स्कूल नहीं आ पाई. आज जब उसकी तबीयत ठीक थी, तो वह उसे स्कूल लेकर गईं, लेकिन प्रधान शिक्षक उनकी पूरी बात सुन हो उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें अपशब्द कहे.दादी ने कहा कि प्रधान शिक्षक के इस व्यवहार से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है.छात्रा नूपुर बाउरी ने यह भी आरोप लगाया कि उससे स्कूल परिसर की सफाई और झाड़ू भी करवाई जाती है.एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वे मामले की जांच कर रहे हैं।वहीं
इस बारे में जामुड़िया पंचायत समिति शिक्षा कर्माध्यक्ष जगन्नाथ गोप ने कहा कि उनको भी इस बात की जानकारी मिली है और वह इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल घटना क्या है वह कल स्कूल जाएंगे और स्कूल के शिक्षकों के साथ अभिभावकों को लेकर बैठेंगे और इस मामले का हल निकालने की कोशिश करेंगे.यह घटना स्थानीय लोगो में आक्रोश पैदा कर रही है, और लोग स्कूल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,जबकि इस मामले में विद्यालय के प्रधान शिक्षिका सोनाली धीवर ने बताया कि मुझसे किसी अभिभवाक ने शिकायत नही किया है,जानकारी मिलने पर ही कुछ कहा नहीं जा सकता है.


0 टिप्पणियाँ