लॉरी के धक्के से भिखारी की हुई मौत, लोगों न शव को लेकर किया प्रदर्शन






कोलकाता (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना के बशीरहाट अनुमंडल के साकचुरा बागुंडी ग्राम पंचायत के साकचुरा पेयाराताला इलाके में लॉरी के धक्के से भिखारी की मौत हो गई। कल शाम करीब साढ़े सात बजे सामान से लदा एक लॉरी ढाका से टाकी रोड पर शाकचुरा बाजार की ओर आ रहा थी। इस समय, 51 वर्षीय मन्नान मंडल दिन भर भीख मांगने के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। ईंट भट्टे की लॉरी ने पीछे से उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे लॉरी का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  इससे गुस्साए लोगों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा, घटनास्थल पर पहुंची बशीरहाट थाने की पुलिस को स्थानीय निवासियों ने घेर लिया और शव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि इस सड़क की हालत खराब है और आय दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.  अंत में उत्तर 24 परगना जिला परिषद के खाद्य अधिकारी ने  शाहनूर मंडल पहुंचे और आम लोगों को आश्वासन दिया, तब जाकर जाम हटा। उसके बाद बशीरहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बशीरहाट जिला पुलिस पार्क भेज दिया। इस मौत को लेकर इलाके में काफी उत्तेजना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली