बांकुड़ा- बांकुडा जिले के विभिन्न जगहों से साथ ही कुष्ठ रोगी शहर के विभिन्न इलाकों से कुष्ट रोगियों ने जुलूस निकालकर जिला शासक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. उनकी मुख्य मांग थी कि कुष्ठ कालोनियों में रहने वाले लोगों को पट्टा दिया जाए, गौरीपुर कुष्ठ अस्पताल का नवीनीकरण किया जाए, अक्षम विकलांग कुष्ठ रोगियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य साथी प्रदान करने की व्यवस्था की जाए, प्रत्येक अस्पताल में कुष्ठ रोगियों के लिए ड्रेसिंग और दवा की व्यवस्था करनी होगी। इन्हीं मांगों को लेकर संगठन की ओर से बांकुड़ा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

0 टिप्पणियाँ