झारखंड में हुई सड़क दुर्घटना में कुंभ जा रहे बंगाल के चार लोगों की हुई मौत, छह अन्य घायल




कोलकाता (पीबी टीवी )| झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के चार लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में छह अन्य घायल हो गए है। एक स्कॉर्पियो ने  दूसरी कार और पास में खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस कारण एक कार सड़क से उतरकर दूसरी लेन में चली गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। घायलों को धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे।कार में आठ लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कामारपुकुर निवासी पियाली साहा, तेमुली साहा और पनोबा साहा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद