रानीगंज: एजी चर्च रानीगंज ने रविवार को तारापुर झील पर एक भव्य पिकनिक का आयोजन किया गया. इस आयोजन में चर्च से जुड़े लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लेकर वनभोज का आनंद उठाया.
इस वर्ष पर एजी चर्च रानीगंज के रेवरेन बाबू कोमु ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नए साल का जश्न मनाने के लिए यह पिकनिक आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि तारापुर झील को इसलिए चुना गया क्योंकि यह सुरक्षित और मनोरम जगह है, जहां बच्चे भी सुरक्षित रूप से खेल सकते हैं.
इस पिकनिक में क्रिसमस के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में ए जी के सदस्य राज थापा,गुलाम दास,सुभाशीष दास सहित कमिटी के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.


0 टिप्पणियाँ