साइबर क्राइम पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 4 जालसाजों को किया गिरफ्तार






कोलकाता (पीबी टीवी) राणाघाट साइबर क्राइम पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 4 जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

उन्हें आज कल्याणी महकमा न्यायालय में पेश किया गया।

5 जनवरी को एक व्यक्ति को उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि उसे एसबीआई रिवार्ड्स की ओर से मैसेज मिला है और 14,453 रुपये का इनाम मिला है। उसके साथ एक लिंक आया, उसने उस पर क्लिक किया तो देखा कि एसबीआई का लिंक था, लेकिन उसने यूआरएल चेक नहीं किया। वहां एक ओटीपी आया। ओटीपी डालते ही उसके 50,000 रुपये डेबिट हो गए। उसने तुरंत केस दर्ज कराया। साइबर क्राइम में शिकायत की। साइबर क्राइम की जांच करने पर पता चला कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने उनके खाते में पैसे डाले थे। उसने आठ मिनट के भीतर एटीएम से पैसे निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज देखकर एटीएम की पहचान की गई। इस व्यक्ति का नाम जतिन सिंह है। उससे पूछताछ के बाद राणाघाट की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि उन्होंने देश के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। उन्हें आज कल्याणी महकमा न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद