चार महीने की बच्ची की इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये, गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार






 कोलकाता (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना जिले के निवासी चार महीने की बच्ची को ठीक होने के लिए 16 करोड़ रुपये चाहिए।  परिवार सहृदय लोगों से मदद की गुहार लगाई है. 

बच्ची की उम्र केवल 4 महीने का है,  यह उम्र  खेलने और घर में चीख पुकार करने की है, लेकिन अद्रिती मंडल नाम की बच्ची अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनके पूरे शरीर में ट्यूब लगी हुई हैं। क्योंकि यह छोटा बच्ची  ऑटोसोमल रिसेसिव स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 1 से पीड़ित है, जो एक आनुवंशिक विकार है। पार्क सर्कस इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में इलाज चल रहा है। मेडिकल टीम के मुताबिक उसे जल्द से जल्द उचित इलाज की जरूरत है. और उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी दवा की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. 24 परगना जिले के न्यू टाउन के राजारहाट में  रहने वाले  एक मछुआरे पिता के लिए यह असंभव है. मुश्किल से परिवार का भरण-पोषण करता है। इस स्थिति में, छोटी अद्रिती के माता-पिता ने अपनी बेटी की रिकवरी के लिए आवश्यक धन जुटाने के लिए सभी से मदद की अपील की है। बच्चे के परिवार का संपर्क नंबर  9874248470 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार