बाघ से भीड़ मछुआरे ने बचाई जान, मौत को दी मात




 कोलकाता (पीबी टीवी)  सुंदरबन के जंगलों में मछली पकड़ने के दौरान बाघ के द्वारा मछुआरों को उठा ले जाने की घटना आम है. अभी तक ऐसी घटनाओं में कई सौ मछुआरों की जान जा चुकी है. लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें मछुआरे ने बाघ से लड़कर अपनी जान बचाई है. वर्तमान में यह मछुआरा कैनिंग अस्पताल में चिकित्साधीन    है. इस मछुआरे का नाम कालीपद मंडल  है.अन्य मछुआरों की तरह ही वह भी सुंदरबन के इलाके में मछली और केकड़ों को पकड़ने के लिए कालीपद मंडल गया था उसके साथ और दो साथी थे. तीनों मिलकर गुरुवार को मछली और केकड़ा पकड़ने के गए थे। शनिवार दोपहर को जंगल से निकाल कर अचानक से एक बाघ ने कालीपद पर हमला कर दिया, इसके बाद कालीपद ने उससे लड़ने की कोशिश की और उसके साथियों ने भी उसको बचाने में मदद की. जिससे बाघ उसे छोड़कर वह से भाग गया। बाद में घायल कालीपद को शनिवार की रात छोटा मोल्लाखाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.   रविवार सुबह उसको कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन