रानीगंज में मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय प्रयास: 160 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग,175 को श्रवण यंत्र




रानीगंज: मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन रविवार को हुआ. शिविर में 160 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, 175 श्रवण यंत्र, 2 व्हीलचेयर और 10 बैसाखी प्रदान की गई.

सीआर रोड स्थित सर्राफ भवन में आयोजित इस शिविर में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज।ब्लॉक टाउन डीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत,समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता,बिमल बाजोरिया,उज्जवल पातेसरिया, सहित मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य उपस्थित रहे.




शिविर में वितरित किए गए कृत्रिम अंग महावीर विकलांग सेवा समिति रांची के विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए थे.गुरुवार से शुरू हुए इस शिविर में दिव्यांगों के माप लिए गए थे और आज उन्हें उनके अनुसार बनाए गए कृत्रिम अंग प्रदान किए गए.


शिविर के समापन समारोह में विधायक तापस बनर्जी ने मारवाड़ी युवा मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच लगातार सामाजिक कार्यों में जुटा रहता है और इस तरह के आयोजन समाज के लिए वरदान साबित होते हैं. उन्होंने कहा कि आज जिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मिले हैं, वे अब एक नया जीवन शुरू कर सकेंगे.


मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के सलाहकार राजेश जिंदल, अध्यक्ष प्रतीक मोर, सचिव अंशुक काजोरिया,देवी शक्ति के चेयरपर्सन स्वीटी लोहिया सह तमाम सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. शिविर में आए दिव्यांगों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गईं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता