आसनसोल नर्सिंग बांध बालाजी धाम की रजत जयंती 10 दिसंबर से 22 दिसंबर तक.
- रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर में आयोजन.
- 13 दिनों का भव्य कार्यक्रम.
- हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, सुंदरकांड, राम कथा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम.
- निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था.
- आसनसोल के पोलो ग्राउंड में आयोजन.
- रानीगंजवासियों का मिला भरपूर सहयोग.
रानीगंज: आसनसोल नर्सिंग बांध बालाजी धाम की रजत जयंती का जश्न 10 दिसंबर से 22 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा. इस संबंध में रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में बालाजी धाम के संतोष भाई जी और अयोध्या से पधारे गुरुवर त्यागी जी महाराज स्वामी दिलीप दास रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या धाम से उपस्थित हो जानकारी प्रदान किये.
13 दिनों का होगा भव्य आयोजन
संतोष भाई जी और गुरुवर त्यागी जी महाराज ने बताया कि 13 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हनुमान चालीसा का सामूहिक सवा लाख पाठ, सुंदरकांड, राम कथा और विभिन्न प्रकार के भजन-कीर्तन होंगे. साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. आयोजन के दौरान सभी भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था की गई है.
आसनसोल में होगी सभी तैयारियां
आयोजन के लिए आसनसोल के पोलो ग्राउंड में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. रानीगंज के श्री बड़ा बाजार महावीर मंदिर और श्री श्याम बाबा मंदिर में भी इस आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई है और आमंत्रित किया गया है.
इस अवसर पर रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, सचिव प्रदीप सरायां प्रसिद्ध समाजसेवी आरपी खेतान समेत स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया .
संतों का समागम एक सुनहरा अवसर
गुरुवर त्यागी जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर कोई अच्छा संदेश आने वाला होता है, तब संतों का समागम होता है.उन्होंने कहा कि यह सुनहरा अवसर सनातन धर्म के लोगों को नहीं छोड़ना चाहिए.


0 टिप्पणियाँ