रानीगंज-हिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार दिवाली के बाद प्रतिपदा तिथि पर अन्नकूट की पूजा कर प्रसाद वितरित किया जाता है. रानीगंज के बड़ा बाजार इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में सभी धार्मिक मान्यताओं को मानते हुए अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया .इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुरोहित विद्याभूषण पाठक ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के बाद प्रतिपदा तिथि पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रसाद में विभिन्न प्रकार के व्यंजन समाहित होते हैं जिनको एक साथ मिश्रित कर इस प्रसाद को बनाया जाता है मान्यताओं के अनुसार दीपावली के बाद प्रतिपदा तिथि पर कार्तिक महीने में इस प्रसाद को ग्रहण करना लाभजनक होता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन लड्डू गोपाल सहित विभिन्न देवी देवताओं को अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाना अनिवार्य होता है.
वही दूसरी और श्री सीताराम जी मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया.इस मंदिर के पुजारी विजय कुमार पांडे ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद बनाया जा रहा है दीपावली के बाद प्रतिपदा स्थिति पर अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाता है और श्री कृष्णा सहित सात दरबार में प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रसाद को बनाने के लिए अन्न का दान करने वाला पुण्य का भाग होता है. इसलिए सभी इस प्रसाद के लिए सहयोग करते हैं और पुण्यतिथि भाग होते हैं उन्होंने कहा कि तकरीबन ढाई हजार श्रद्धालुओं को यह प्रसाद दिया जाता है.
आयोजन को सफल वनाने में मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया,सचिव प्रदीप सरायां,कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनूवाला सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.










0 टिप्पणियाँ