दुर्गापुर : राजबांध राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के निकट सर्विस रोड के बगल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी नाला स्थित है. बताया जाता है इस नाले की नियमित सफाई नहीं होने व इसका जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण सीवर का पानी सर्विस रोड पर जमा हो रहा है. इस कारण लगातार कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं. राजबांध गांव के लोगों ने इसके खिलाफ टोल प्लाजा को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ