जामुड़िया में स्वर्गीय बैजनाथ सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

परसिया अंचल में तृणमूल कांग्रेस नेता की पुण्यतिथि पर शोक सभा



जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो, परसिया अंचल स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के स्वर्गीय नेता बैजनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वर्गीय नेता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.


सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बैजनाथ सिंह के पुत्र एवं परसिया अंचल के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष, उदीप सिंह ने कहा कि उनके पिता की हत्या माकपा आश्रित गुंडों द्वारा की गई थी. उन्होंने कहा कि माकपा के शासनकाल में राज्य में अपराध चरम पर था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है.उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि तृणमूल कांग्रेस जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है.


उदीप सिंह ने आगे कहा कि हर साल की तरह इस साल भी ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे.यह कार्यक्रम स्वर्गीय बैजनाथ सिंह की याद में आयोजित किया जाता है.


इस अवसर पर परसिया ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता घोष, उपप्रधान चाइना बाउरी, तृणमूल कांग्रेस नेता भगीरथ राय, संतोष बाउरी, भाग्यदेव मंडल, इंद्रजीत घोष और मनोज मंडल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा