छठ पूजा के अवसर पर रानीगंज नागरिक थाना कमेटी द्वारा सैकड़ो महिलायों को साड़ी और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया




रानीगंज-आस्था के महा पर्व छठ के अवसर पर रानीगंज नागरिक थाना कमेटी द्वारा रानीगंज थाना परिसर में साड़ी और कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया. यहां पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को साड़ियां और कंबल दिए गए. इस मौके पर यहां रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ,रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर रेट के तमाम बड़े अधिकारी उपस्थित थे .इस मौके पर तापस बनर्जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तक नहीं है ,जिस तरह से रानीगंज थाना की तरफ से आज यह कार्यक्रम किया गया. वह सराहनीय है इससे साबित होता है कि पुलिस प्रशासन अपने सामाजिक दायित्व को भी निभा रहा है और यह बहुत खुशी की बात है .वही रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त ने कहा कि रानीगंज थाना की तरफ से आज कार्यक्रम किया गया. छठ के पवित्र अवसर पर महिलाओं और पुरुषों के बीच साड़ियां और कंबल बांटे गए .उन्होंने कहा कि रानीगंज थाना इस इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के साथ ही साथ समाज के लोगों के साथ जुड़ने का भी प्रयास करता है. इसी कोशिश में यह कार्यक्रम किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा