श्याम सेल कारखाना द्वारा जमीन मालिको का धोखा देने का लगाया आरोप



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के हिजलगोड़ा मोड़ इलाके में स्थित श्याम सेल कारखाने ने स्थानीय जमीन मालिकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया .जमीन मालिको ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कारखाने ने पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जमीन मालिकों से समझौता किया था और उन्हें नौकरी और मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन, पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद कारखाने ने अपना वादा नहीं निभाया . शेखपुर मौजा के 35 से 37 जमीन मालिकों का आरोप है कि श्याम सेल कारखाने ने उनकी जमीन पर पाइपलाइन बिछाने से पहले लिखित समझौता किया था. समझौते के अनुसार, जमीन मालिकों को नौकरी और जमीन के नुकसान की भरपाई दी जानी थी, लेकिन, पाइपलाइन का काम पूरा होने के लगभग 8 महीने बाद भी कारखाने ने अपना वादा पूरा नहीं किया है.जमीन मालिक कार्तिक घोष ने बताया कि कारखाने के अधिकारी अब उनसे बात करने से भी इनकार कर रहे हैं. जब उन्होंने फैक्ट्री में जाकर अपना हक मांगा तो उनके साथ मारपीट भी की गई. जमीन मालिकों ने इस मामले की शिकायत जामुड़िया थाने में दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस प्रशासन भी उनकी मदद नहीं कर रहा है.जमीन मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर कारखाने ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे जिलाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और पाइपलाइन हटवाने की कार्रवाई करेंगे.दूसरी और इस पूरे मामले में श्याम सेल कारखाने की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा