तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा, बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद बदले कई ट्रेनों के रुट





 कोलकाता। बागमती एक्सप्रेस शुक्रवार की रात तमिलनाडु के पास कावराईपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन में फंसे यात्रियों की मदद के लिए एक विशेष ट्रेन संचालित की गई। शनिवार को यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन दरभंगा के लिए रवाना हो गई। इस घटना के बाद धनबाद- अलेप्पी, अलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस और कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया। शक्रवार देर रात कावरैपेट्टई रेलवे स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे के बाद पार्सल बोगी में आग भी लग गई, जिसमें 19 लोग घायल हुए। पेरंबूर से चलने के 10 मिनट बाद ही शुक्रवार रात 8:50 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी था। आग पर काबू पा लिया गया था। बारिश के कारण घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत में करीब 16 घंटे का समय लगेगा। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। राज्य सरकार की तरफ से तुरंत 22 एंबुलेंस भेजी गई है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। स्टैनली अस्पताल में मेडिकल उपचार दिया जा रहा है। पुलिस विभाग, अग्निशमन एवं बचाव विभाग, जिला प्रशासन, मेडिकल टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री बचावकार्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने समस्तीपुर में बताया कि ट्रेन दुघर्टना को लेकर समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर एवं दरभंगा समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए है।


  • समस्तीपुर स्टेशन पर हेल्पलाइन नम्बर - 06274-232131 एवं 8102918840
  • दरभंगा स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर- 06272-234131 और 8210335395 
  • दानापुर स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर - 9031069105 और 9031021352 
  • पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. - 7525039558 और 8081212134 
  • बरौनी स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर- 8252912043 
  • चेन्नई कंट्रोल पर हेल्पलाइन नंबर - 044-25330952 और 044-25330953

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा