रानीगंज-पंजाबी मोड़ फाड़ी अंतर्गत मंगलपुर स्तिथ ग्लास फैक्ट्री के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गई. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अनीस ने बताया कि आज सुबह आसनसोल की तरफ से एक पिकअप वैन आ रही थी और उसके पीछे एक कार आ रही थी जिसमें एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे सवार थे. अचानक पिकअप वैन का एक पहिया निकल गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया. पिकअप वैन ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार तीन चार बार पलटी खा गई. हालांकि इस हादसे में कार में सवार किसी को कोई चोट नहीं आई. पिकअप वेन चालक मौके से फरार हो गया .बताया जा रहा है कि यह कार झारखंड से आ रही थी और अंडाल की तरफ जा रही थी ,तभी मंगलपुर ग्लास फैक्ट्री के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुई.


0 टिप्पणियाँ