बर्दवान के पलाशी में हुए सड़क हादसे में एक की मौत,9 घायल




   कोलकाता (पीबी टीवी) -बर्दवान के पलाशी में  सुबह-सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान की रोपाई करने जा रहे  एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हुए है। मृतक का नाम उत्तम माझी है, जो धन की रोपनी करने जा रहा था. मानसून की शुरुआत से ही धान की रोपनी का काम चल रहा है. सोमवार की सुबह बांकुड़ा के शासपुर से करीब 30  दिहाड़ी मजदूर खेत में काम करने के लिए धान की पौध लेकर खेत में जा रहे थे.

सोमवार सुबह करीब 6.20 बजे बर्दवान पलाशी रूट की एक निजी बस ने रैना थाना क्षेत्र के मोगलमारी के पास अचानक छोटी मैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से उत्तम माझी नाम का एक दिहाड़ी मजदूर गाडी से जमीन पर गिर गया है। बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं.

इलाके के स्थानीय निवासियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया.

बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं.

रैना पुलिस स्टेशन की सेहरा बाजार चौकी और शेरा बाजार ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर आई। बस चालक फरार है. रैना थाने की पुलिस ने बस को हिरासत में लिया, जिससे व्यस्ततम सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. पुलिस ने आकर यातायात नियंत्रित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता