रानीगंज-रानीगंज कोयलांचल के निवासियों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कर देश के प्रति सम्मान अर्पित किया एवं अपने स्वतंत्रता नायकों को सम्मान कर बेहतर भविष्य की आशा किया. रानीगंज डी ए वी स्कूल कमिटी के अध्यक्ष सुशील गनेरीवाला जबकि रानीगंज लायंस क्लब में क्लब के अध्यक्ष राजेश साव ने झंडोतोलन किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मंदिरा दे, डॉक्टर अब्दुल कयूम सह तमाम सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्रगण उपस्थित थे .इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई .रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा द्वारा रानीगंज बोरो कार्यालय ,रानीगंज के नेताजी सुभाष स्टैचू, रानीगंज के वृंदावन धाम समिति, माझी भवन में तिरंगा फहराए. वार्ड नंबर 89 के तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में मौलाना हाजी मुजफ्फर इमाम द्वारा झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एम आई सी दीबेन्दू भगत ,केसर हयात, इंतखाब खान आदि उपस्थित थे .रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में संस्था के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, ओमप्रकाश बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया ने झंडोतोलन किया. बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक रैली निकाली गई ,जो नेताजी सुभाष स्टैचू के पास पहुंचकर समाप्त हुई .रानीगंज लायंस क्लब में स्वतंत्रता दिवस की संध्या रंगारंग कार्यक्रम सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई .इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा नाट्य बाबू कुंवर सिंह की अमर गाथा की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा. रानीगंज थाना की पुलिस द्वारा रानीगंज के कांटा गोड़िया स्थित वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्धाओं को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उपहार तथा मिठाई प्रदान की गई .यह उपहार तथा मिठाई रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के द्वारा प्रदान की गई. बल्लभपुर पुलिस द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया .गिरजा पाड़ा बनारसी ऑयल मिल कॉलोनी में स्वाधीनता दिवस पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के कई फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया. स्कूल पाड़ा कैप्टन क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने सुरक्षा से रक्तदान किया .कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सियार सोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के द्वारा भी चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें सैकड़ो बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया .बकतार नगर रेल साईडिंग प्रबबधन द्वारा 100 फुट का स्तंभ बनाकर 40 फुट का झंडा तिरंगा फहराया गया.


0 टिप्पणियाँ