रानीगंज-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के अनुसार पूरे राज्य के साथ-साथ रानीगंज में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है. इस कड़ी में शनिवार को रानीगंज स्टेशन रोड ,रानीगंज बाजार, पी एन मालिया रोड सहित विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया. आसनसोल नगर निगम की तरफ यह से अभियान शुरू किया गया ,जहां सड़को पर अतिक्रमण करने वालों अपनी दुकान को आगे बढ़ा लेने वालों को चिन्हित किया गया. इसके साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के आधार कार्ड वोटर कार्ड मांगे गए. इसके जरिए रानीगंज शहर को व्यवस्थित किया जाएगा. आने वाले तीन से चार दिन यह अभियान जारी रहेगा. इस बारे में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश अनुसार अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ और सड़कों का निरीक्षण किया गया. शहर को व्यवस्थित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान चलाया जाता रहेगा.



0 टिप्पणियाँ