टीएमसी नेता सह पार्षद आलोक बोस का दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में निधन , टीएमसी नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर




रानीगंज-टीएमसी नेता सह 93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस का रविवार को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में सुबह 4:30 बजे के आसपास देहांत हो गया. इस खबर से रानीगंज के टीएमसी नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके पार्थिव शरीर को रानीगंज शरण्या संस्था के प्रमुख जुथिका बनर्जी के घर के पास लाया गया.ततपश्चात 93 नंबर वार्ड, बोरो कार्यालय, उनके अपने घर में थोड़ी-थोड़ी देर रख कर मेजिया में दामोदर श्मशान घाट में ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान लोगों ने उनको आखिरी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद और रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के अलावा छोटे बड़े टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी . दिवंगत नेता के बारे मे रूपेश यादव ने कहा कि आलोक बोस का जाना पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है, क्योंकि जब बंगाल में वामपंथियों का शासन था तब उन्होंने यहां पर टीएमसी के संगठन को मजबूत करने का काम किया था. जब रानीगंज नगर पालिका हुआ करता था तब भी वह यहां से पार्षद बने थे. उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद किया. यही वजह है कि लोग उन्हें इतना पसंद करते थे और उनकी मौत की खबर सुनकर सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ता ही नहीं पूरा रानीगंज शहर सकते में है. उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके प्रिय नेता अब उनके बीच नहीं है वह एक ऐसे नेता है जो हमेशा हर सुख दुख में उनकी खोज खबर लिया करते थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली