अभिषेक बनर्जी किया मतदान, कहा- केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता कर रही है वोट




 कोलकाता (न्यूज़ एशिया): डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज ने मित्रा इंस्टिट्यूट में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने विक्ट्री की साइन भी दिखाई और पत्रकारों से कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव चल रहा है. उन्होंने ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जीत निश्चित है, जिन 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें सभी सीटों पर तृणमूल जीतेगी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल की जनता को विभिन्न केंद्रीय फंड से वंचित रखा गया है, उसका जवाब आज जनता दे रही है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रतिनिधियों को चुनने के साथ ही केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए भी हो रहा हैं.  आम लोगों में केंद्र सरकार के प्रति काफी नाराजगी है. महंगाई दिन प्रतिदिन आसमान छूती जा रही है. 400 का सिलेंडर है 1100 में मिल रहा है, 50 का पेट्रोल 100 ज्यादा रुपए में मिल रहा है. यही कारण है कि लोगों में गुस्सा काफी ज्यादा है और आज लोग इसका जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछली बार तृणमूल कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती थी उसे इस बार सीटों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई तय है और आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि  केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता वोटिंग कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर