रानीगंज-कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी अंतर्गत चलने वाली रानीगंज के 2 वर्षों के लिए 25 सदस्यीय नई कमिटी गठित की गयी. सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष ललित खैतान,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालोटिया,उपाध्यक्ष बिमल लोहिया,जबकि सचिव राकेश तोदी बनाये गए,जबकि कोषाध्यक्ष श्रवण कनोडिया बनाये गए. गौशाला संविधान के अनुसार 25 सदस्य कमेटी गठित होनी थी. यह कमेटी 2 साल के लिए होती है, एवं इस कमेटी में 19 जीते हुए प्रत्याशी के साथ-साथ दो एक्सऑफिस्यो अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा चार सदस्यों की कोऑप्शन की जाती है.. रानीगंज गौशाला के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर ललित खेतान ने बताया कि रानीगंज गौशाला कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी अंतर्गत संचालित है .वर्तमान में इसमें 362 गोवंश है 2018- 20 के पश्चात 2 वर्ष कोरोना काल के लिए निर्वाचन नहीं हो पाई ,वहीं 1 वर्ष किसी कारणों से निर्वाचन संपन्न हो नहीं हो पाई थी. 5 वर्षों के पश्चात इस वर्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचन संपन्न होनी थी. पर संस्था के सदस्यों ने पुनः एक बार गो वंशो का सेवा करने का मौका प्रदान किया.



0 टिप्पणियाँ