विधायक अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र नारायण कुड़ी पहुंच कर ब्लास्टिंग में क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया




रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया के नारायणकुड़ी ओसीपी में बीते दो दिनों से रानीगंज के नारायण कुड़ी गांव के माझपाड़ा के लोग ओसीपी में  ब्लास्टिंग से घरों में हो रहे नुकसान के विरोध में प्रदर्शन किया था.

 स्थानीय गांव वालों का आरोप था कि ओसिपी में हुए ब्लास्ट से कई घरों में काफी नुकसान हुआ, कई घर क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद गांव वालों का गुस्सा फूटा और  गांव वालों ने ओसीपी में स्थित करीब तीन दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. घटना की सूचना पाकर शनिवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायण कुड़ी इलाके में पहुंची और उन्होंने वहां पर ब्लास्टिंग में जो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका जायजा लिया,पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिली. उन्होंने कहा कि नारायण कुड़ी में जब से ओसीपी खुली है, सुर्खियों में रहा है .कुछ समय पहले यहां पर ओसीपी से कोयला निकालने गए 7 लोगों की मौत हो गई थी, ममता बनर्जी की सरकार ने सिर्फ दो ,मृत परिवार के लोगों को मुआवजा दिया था, और उनकी पुलिस द्वारा बाकी लाशों को गायब कर दिया गया था .विधायक ने कहा कि आज वह इन घरों का निरीक्षण करने आई है, और वह इस क्षेत्र के महा प्रबंधक से भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यहां पर कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग करना ही होगा, ऐसे में वह वहां प्रबंधक से मिलकर अनुरोध करेंगे कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, क्योंकि कोयला निकलना भी जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही यहां के लोगों की सुरक्षा भी पहली प्राथमिकता है .उन्होंने कहा कि पिछले गुरुवार को यहां पर जो ब्लास्टिंग हुई थी लोगों को काफी नुकसान पहुंचा था. उन्होंने कहा कि वह आज महा प्रबंधक से मिलकर लोगों के पुनर्वास की बात करेंगी, वहीं जब इलाके के रहने वाली माया बाउरी नामक एक, महिला से बात की तो उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही है जिससे यहां के लोग काफी दहशत में है. उन्होंने कहा कि वह पैसा नहीं चाहते वह चाहते हैं कि वह लोग शांति से जी सके .अगर बार-बार यहां पर इस तरह की ब्लास्टिंग की वजह से उनके घरों को नुकसान पहुंचता रहे तो वह कैसे शांति से रह पाएंगे, और अगर किसी की मौत हो जाती है तब कितना भी मुआवजा क्यों ना दे दिया जाए कभी भरपाई नहीं होगा. उन्होंने कहा कि या तो इस तरह की ब्लास्टिंग ना हो या फिर उनका पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही ओसीपी चलाया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली