शिक्षक के दुसरे विधालय में ट्रांसफर करने के विरोध में विधार्थी एवं उनके अभिभावकों ने सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया


जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या छह के मंडलपुर ग्राम स्थित अवेतेनिक प्रथामिक विधालय के असिस्टेंट शिक्षक राजीव राय को इस विधालय से दुसरे विधालय में ट्रांसफर करने के विरोध में गुरुवार को इस स्कूल के विधार्थी एवं उनके अभिभावकों ने विधालय के समीप सड़क अवरोध कर आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. इस संदर्भ में इलाके की स्थानीय महिला राखी कर्मकार ने कहा कि हमें पता चला है कि राजीव राय शिक्षक को इस स्कूल से दूसरे जगह हेड मास्टर बनाकर भेजा जा रहा है,जबकि वह लोग राजीव राय को इस स्कूल से जाने नहीं देंगे और उनको इसी स्कूल में हेड मास्टर बनाया जाए और जिनको इस स्कूल में हेड मास्टर के रूप में भेजा जा रहा है उनको इस क्षेत्र के तीन अन्य स्कूलों में से किसी एक स्कूल में हेड मास्टर बनाया जाए. इनका कहना है कि राजीव राय को किसी अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया गया तो आने वाले समय में इलाके के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. वहीं इसकी सूचना पाकर जामुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची ओर लोगों को काफी समझा बुझाकर इस सड़क से अवरोध हटाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता