प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मार्च के पहले सप्ताह में बागडोगरा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे शिलान्यास


सिलीगुड़ी : मार्च के पहले सप्ताह में ही बागडोगरा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का शिलान्यास होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले बागडोगरा एयरपोर्ट सलाहकार समिति ने एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन को लेकर बैठक की. समिति के अध्यक्ष दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्ता ने एयरपोर्ट अधिकारियों, वायुसेना, सीआईएसएफ, एयरलाइंस, पुलिस कमिश्नरेट के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि इस बीच एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की आय में भी काफी इजाफा हुआ है. राजू बिस्ता ने कहा, "पिछले साल 25 लाख यात्री हवाईअड्डे पर आए थे. लेकिन इस साल अब तक 30 लाख यात्री आ चुके हैं. राजस्व 70 करोड़ से बढ़कर लगभग 100 करोड़ हो गया है. 30 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद हवाईअड्डे ने भारी कमाई की है." ।" उन्होंने कहा कि नये टर्मिनल भवन से आय में वृद्धि होगी. इसके अलावा, उन्होंने नए टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए हवाईअड्डा प्राधिकरण को 104 एकड़ अतिरिक्त भूमि सौंपने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता