रानीगंज-रानीगंज के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में अपर्णा सेन नई ब्रांच मैनेजर के रूप में आई है. मंगलवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में चैंबर के सदस्यों द्वारा उनको सम्मानित किया गया और उनका रानीगंज में स्वागत किया गया.इस मौके पर यहां रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैंकिंग कमेटी के चेयरमैन अनिल लूहारूवाला, अध्यक्ष अरुण भारतीया, सचिव मनोज केसरी, वर्किंग प्रेसिडेंट रोहित खेतान,राजेन्द्र प्रसाद खेतान सहित चेंबर के तमाम सदस्य उपस्थित थे .यहां पर रानीगंज के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य शाखा की नई मैनेजर अपर्णा सेन का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में रानीगंज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य शाखा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे .चेंबर के अधिकारियों ने आशा जताई कि अपर्णा सेन देश के सबसे बड़े बैंक के रानीगंज के मुख्य शाखा की मैनेजर के रूप में इस क्षेत्र में व्यापार को विकसित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे ,वहीं चेंबर के कुछ सदस्यों ने बैंक के कामकाज से संबंधित अपने कुछ विचार और समस्याएं भी अपर्णा सेन के सामने रखा. उन्होंने चेंबर के सदस्यों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि बैंक व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेगा.


0 टिप्पणियाँ